दुर्ग

1001 स्वच्छता दीप प्रज्वलित कर दीप महोत्सव दीवाली के रूप में मनाया
30-Sep-2024 4:01 PM
1001 स्वच्छता दीप प्रज्वलित कर दीप महोत्सव दीवाली के रूप में मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर।
धमधा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसनी में स्वच्छता दिवाली मनाया गया। जहां ओडीएफ प्लस बनने की खुशी में ग्रामीणों ने नवाचार करते हुए 1001 स्वच्छता दीप प्रज्वलित कर ग्राम को रोशन किया। 

जानकारी के मुताबिक ग्रामीण अपने घरों से भारतीय संस्कृति एवं परंपरा अनुसार पांच पांच दिया लाकर गांव के शीतला मंदिर के पास 1001 स्वच्छता दीप महोत्सव दीवाली के रूप में मनाया। 

ग्रामीणों द्वारा जिस दीपक के प्रकाश से ग्राम को स्वच्छता की उजियारा की ओर ले जाने का संदेश दिया है। इस कार्यक्रम में सरपंच गया राम साहू, सचिव तेज नारायण शर्मा, धन्नू राम निषाद, अशोक पारकर, धन सिंह ठाकुर, दसोदा निषाद, फुलेश्वरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत गांव-गांव में स्वच्छता रथ पहुंच रहा है। इस स्वच्छता रथ से लोगों को जागरूक किए जा रहे हैं। रथ के माध्यम से गंदगी से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जो स्वच्छता रथ तैयार किया गया वह जिले के विभिन्न ग्रामों में जा रहा है। इस रथ के माध्यम से जनपद पंचायत धमधा के 119 ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का विस्तार से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस जागरूकता रथ को ग्राम पंचायत बरहापुर से हरी झंडी दिखाकर विधायक ईश्वर साहू ने रवाना किया। 

यह रथ जनपद पंचायत धमधा के सभी ग्राम पंचायत एवं गांव में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसमें गांव में होने वाली गंदगी और उससे होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही शहरों की तरह ग्राम पंचायत में कचरा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके संबंध में बताया जा रहा है। 
ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढक़र इसमें हिस्सा लिया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वक गिरीश माथुरे का कहना है 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर समस्त गांव का भ्रमण कर यात्रा पूर्ण कर ली जाएगी। 

अभियान के तहत हिर्री में आयोजित स्वास्थ्य शिविर अंतर्गत लगभग 500 स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य ग्रामों से आये ग्रामीणजनों का भी स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। 

निर्मला ठाकुर, प्रधान पाठक, प्रदीप कुर्रे, शिक्षक, विजयकुशुवाहा, संकुल समन्वयक एवं नीलम ताम्रकार, संकुल समन्वयक के मार्गदर्शन में शाला के बच्चों द्वारा स्वच्छता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से विभिन्न प्रकार के नये वस्तुओं का निर्माण कर प्रदर्शनी लगायी गई। जिसका अवलोकन जिलाधीश ऋचा चौधरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा किया गया। जिलाधीश द्वारा बच्चों द्वारा बनायी गई कबाड़ से जुगाड़ थीम अंतर्गत कलाकृतियों की प्रशंसा की गई। 

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। वैभव लक्ष्मी स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह अहेरी, ज्ञान ज्योति स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह बागडुमर, जय बुड़ादेव स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह सेमरिया की महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष, जनपद पंचायत धमधा सरस्वती रात्रे, क्षेत्र के जिला पंचायत व जनपद सदस्य, अनिता ठाकुर सरपंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट