दुर्ग

चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम की जीत पर मनाई खुशियां
30-Sep-2024 2:19 PM
चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम  की जीत पर मनाई खुशियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 सितंबर।
जिला शतरंज संघ दुर्ग ने चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम की जीत में खुशियां मनाते हुए भारतीय शतरंज टीम के ऐतिहासिक जीत पर गर्व व्यक्त किया। 
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित 45वें चेस ओलंपियाड में भारतीय टीम की दोहरी जीत की खुशी में आज हम जीत का जश्न मना रहे हैं। 

भारतीय टीम की जीत पर खुशियां मनाने वालों में जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, दिनेश नलोडे, ललित वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर, एस के भगत, अनिल शर्मा, चित्रांश अग्रवाल, सहसचिव संजय खंडेलवाल, दिव्यांशु उपाध्याय, हरीश सोनी एवं सदस्य जवाहर सिंह राजपूत, त्रिलोक सोनी, जयंता दास सहित शतरंज प्रेमी एवं शहर के वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र जैन, प्रेम खंडेलवाल, बी.एल. कश्यप, ज्ञानचंद जैन, त्रिलोक ताम्रकार, शशिकांत कसार, श्याम सोनी, नरेंद्र ठाकुर, योगेश सोनी, गुलाब चौहान, निशीकांत, मिताली राजपूत, दीपाली राजपूत, अजय राय सहित शहर के शतरंज खिलाड़ी शामिल थे।

 


अन्य पोस्ट