दुर्ग

साउथ एशियन चैंपियनशिप में लक्की ने जीता स्वर्ण पदक
30-Sep-2024 2:18 PM
साउथ एशियन चैंपियनशिप में लक्की ने जीता स्वर्ण पदक

दुर्ग,29 सितंबर । पहला साउथ एशिया कॉम्बैट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन काठमांडू नेपाल में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक किया गया। जिसमें मेजबानी नेपाल ने की। भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि देशों ने भाग लिया। साथ ही साथ भारत से दुर्ग के सीनियर पहलवान लक्की यादव ने 60 से 64 किलोग्राम में सीनियर वर्ग में चंडी मंदिर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 

महात्मा गांधी स्कूल के व्यायाम शिक्षिका आरती शुक्ला एवं पूर्व व्यायाम शिक्षक ललित साहू एवं कोच विकास सिंह ठाकुर स्वागत में उपस्थित रहे। लक्की यादव ने क्वाटर फाइनल मुकाबला में भूटान के पहलवान को 8-2 के अंक से पराजित किया एवं सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहलवान को 10-4 के अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया एवं साथ ही फाइनल में श्रीलंका के पहलवान को  10-0 के अंक से प्रभावित कर पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही राज्य एवं देश का नाम रोशन किया। इस खुशी के माहौल में वापस आने पर खिलाडिय़ों का रेलवे स्टेशन दुर्ग में भारी संख्या में जन सैलाब स्वागत के लिए पहुंचा।
 


अन्य पोस्ट