दुर्ग
डेंगू के दो नए मरीज मिले
27-Sep-2024 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 सितंबर। जिले में डेंगू के प्रकरण लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को दो और नए मामले सामने आए। मैत्री नगर रिसाली तथा सेक्टर 6 में डेंगू के नए मरीज़ मिले हैं। मैत्री नगर में एक 16 वर्षीय बालिका तथा सेक्टर 6 के 23 वर्षीय युवक की एलाईजा रिपोर्ट पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है।
इसे मिलाकर जिले में डेंगू के कुल पांच एक्टिव केस हैं। डेंगू के अन्य मरीज आशानगर दुर्ग, दीपक नगर दुर्ग तथा सेक्टर 4 भिलाई के हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे