दुर्ग
मार्ग व दिशा सूचक बोर्ड लगवाने मिली प्रशासकीय स्वीकृति
24-Sep-2024 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 सितंबर। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मार्ग सूचक एवं दिशा सूचक बोर्ड लगवाने के लिए 29 लाख 99 हजार 772 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वैशालीनगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में मार्ग सूचक लगाने हेतु 14 लाख 99 हजार 886 रूपए एवं दिशा सूचक लगाने हेतु भी 14 लाख 99 हजार 886 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे