दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 24 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा-2024 नाम से देशभर में स्वच्छ भारत मिशन के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। कुम्हारी नगर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मुख्य नगर पालिका नेतराम चन्द्राकर के निर्देशन में प्रति दिन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। उक्त गतिविधियों में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र एवं आमजन सक्रियता से शामिल होकर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
इसी कड़ी में पूरे शहर में सोमवार को स्वच्छता मेगा इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें शहर गाँव के प्रमुख मार्ग के किनारे पड़े कचरों की सफाई की गई। कुम्हारी शहर में सुबह 7 बजे स्वच्छता श्रमदान की शुरुआत महामाया मन्दिर से नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर की उपस्थिति में हुई। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सहित समस्त नगरवासियों को संबोधित करते हुए कुम्हारी शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए यथासंभव योगदान देने की अपील की। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग के दोनों किनारे पड़े झिल्ली, पन्नी, कागज, कपड़े इत्यादि कचरों को उठाकर बोरों में इक_ा कर नगरपालिका की गाडिय़ों में जमा किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका के इंजीनियर, जिला समन्वयक गौरव केशरवानी , स्वच्छता प्रभारी विशाल साहू एवं सफाई दरोगा ओमप्रकाश सोनकर सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।