दुर्ग
होटल व्यवसायी के भाई को मिली धमकी, जुर्म दर्ज
24-Sep-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 सितंबर। मोहन नगर थाना अंतर्गत होटल व्यवसायी के भाई को धमकाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में व्यवसायी की ओर से नामजद आरोपी करण गोस्वामी के खिलाफ धारा 296, 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 25 गायत्री मंदिर निवासी नीरज नारायणी ने शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वो होटल व्यवसाय है। शनिवार रात करीब10 बजे उसका छोटा भाई मानव नारायणी (13) अपने दोस्त के यहां से वापस घर आ रहा था। उसकी दौरान रास्ते में संतराबाडी निवासी करण गोस्वामी उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
इस पर उसके भाई अनहोनी की आशंका पर जोर-जोर आवाज लगाने लगा। इस पर आसपास के लोग अपने घरो से बाहर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे