दुर्ग

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा व आगामी रणनीति पर बैठक
14-Sep-2024 4:01 PM
भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा  व आगामी रणनीति पर बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 सितंबर। भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं आगामी रणनीति को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आहूत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनांदगांव पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शामिल होकर दुर्ग जिले में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मंडलवार जानकारी ली और आगामी रणनीति पर चर्चा की।

 पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कहा भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के समय से लेकर अबतक संघर्ष कर आज देश की सर्वोच्च पार्टी के रुप में स्थापित हुआ है। सदस्यता अभियान की समीक्षा का करते हुए कहा कि समीक्षा का मूल उद्देश्य ये होता है की जो दिए गए दायित्वों का जमीनी स्तर पर हमारी क्या स्थति है विधान सभा , लोकसाभा चुनावों में जो वोट मिले हैं उससे अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करना है। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हम सब लोग एक ऐसी पार्टी के सदस्य है जो राष्टवादी विचारधारा को मानते हुए एकात्मवाद,मानववाद को मानते हुए अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के बारे में सोचता है 2 सितम्बर को भारती जानता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री को सदस्यता ग्रहण कराया। उसके बाद से पूरे देश में सदस्यता चालू किया गया है। पार्टी हमारी मां हमे जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको सब लोग मिल जुलकर पूरा करना है इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने सदस्यता अभियान में पूरे जोर शोर से लग जाने कहा एक भी घर नई छूटना चहिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसको सबको मिलजुकर पूरा करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी,जिला दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा पूर्व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला मंत्री रोहित साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, उपासना साहू, शंकर लाल देवांगन, फत्तेलाल वर्मा, गीरेश साहू, शैलेंद्र शेंडे, शेलेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दिया।


अन्य पोस्ट