दुर्ग

दुर्ग, 10 सितंबर। जिले में सामान्य वर्षा की तुलना में 22.8 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच सोमवार की शाम जिले के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। इससे थोड़ी राहत जरूर मिली है। जिले में अब तक मात्र 559.5 मिमी वर्षा हुई। जिले में आज की तिथि में सामान्य औसत वर्षा 725.6 मिली है। जिस लिहाज से सामान्य वर्षा की तुलना में अब तक 77.2 प्रतिशत वर्षा हुई है जो कि असिंचित भूमि के फसलों के लिए अपर्याप्त है भिलाई3 तहसील में अब तक 533.4 मिमी ही बारिश हुई है, जबकि क्षेत्र की सामान्य औसत वर्षा 887.2 मिमी है। इस प्रकार यहां मात्र 60 प्रतिशत बारिश हुई है। इसी तरह दुर्ग में अब तक 524 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
जबकि आज की तिथि में क्षेत्र का सामान्य वर्षा 823.6 है। जिसकी तुलना में यहां मात्र 63 प्रतिशत वर्षा हुई है। वहीं धमधा तहसील में अब तक 394 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य वर्षा की तुलना में 67 प्रतिशत है। बोरी में अब तक 437 मिमी वर्षा हो चुकी है जो क्षेत्र के सामान्य वर्षा की तुलना में 77.9 प्रतिशत है। पाटन में सर्वाधिक 99.8 एवं अहिवारा में 95.4 मिमी वर्षा हो चुकी है।