दुर्ग

धमधा सेन समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन
09-Sep-2024 4:27 PM
धमधा सेन समाज द्वारा  धरना-प्रदर्शन

धमधा, 9 सितंबर। धमधा वार्ड क्रमांक 7 गंजपारा सामुदायिक भवन सेन समाज के नाम से बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसमें विवाद की स्थिति बन रही है ।

इस सम्बन्ध मे धमधा ब्लॉक के अध्यक्ष अनिल सेन ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने सेन समाज को चाबी दे दी थी । लोकार्पण की तैयारी भी हो चुकी थी,  24 अगस्त को द्वेष भाव से नगर के कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा हमारे ताले के ऊपर और ताला जड़ दिया गया ।

समाज के विकास के लिए धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन की कोई मदद नहीं मिल रही है।
 


अन्य पोस्ट