दुर्ग
रकम वापस मांगने पर धमकी
08-Sep-2024 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 सितंबर । प्रार्थी द्वारा आरोपी को दी गई उधारी की रकम वापस मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आर्यन निर्मलकर गली नंबर 1 दीपक नगर दुर्ग में रहता है और वह कक्षा 12वीं तक पढ़ाई किया है। 6 सितंबर की सुबह 10 बजे वह आशा नगर स्थित एसी रिपेयरिंग दुकान के पास गया और आरोपी राहुल निर्मलकर के पास जाकर अपने द्वारा दी गई 1200 रुपए की उधारी रकम वापस मांगा। जब आरोपी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तब प्रार्थी ने कहा कि फोन पे के माध्यम से वापस कर दे। सुनकर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे