दुर्ग

महीने भर से है खराब सी मार्ट का एसी
08-Sep-2024 4:43 PM
महीने भर से है खराब सी मार्ट का एसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 सितंबर ।
जिला पंचायत परिसर में संचालित सी मार्ट का एसी महीने भर से खराब है। यहां खरीददारी करने पहुंचने वाले ग्राहक एसी बंद रहने से गर्मी के कारण परेशान रहते हैं, वहीं गर्मी की वजह से ग्राहकी भी प्रभावित हो रही हैं।

गौरतलब है जिले में सैकड़ों की संख्या में बिहान समूह है। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं बड़ी, पापड़, बिजौरी, आचार, साबुन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, दाल, कच्ची घानी तेल, झाड़ू, मसाले सहित कई प्रकार के उत्पाद तैयार करती हैं। उनके इस उत्पाद की विपणन के लिए छग शासन ने सीमार्ट की स्थापना की गई है।

इसी के तहत दुर्ग जिला पंचायत परिसर में भी सी मार्ट खोला गया। जहां महिला समूहों के विभिन्न प्रकार के उत्पादों की बिक्री की जाती है। जिस कक्ष में सीमार्ट है वहां बकायदा एसी भी लगाए गए हैं। स्थापना के समय से इस नई एसी के बार-बार बंद होने की शिकायत आ रही है। एक बार तो एसी बंद रहने से यहां विक्रय के लिए रखे गए बहुत सारे अण्डे खराब हो गए थे।
लगभग महीने भर से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है ऐसे बंद कमरे के अंदर कुछ मिनट भी गर्मी के बीच गुजारना मुश्किल हो रहा है जबकि जो ग्राहक यहां पहुंचते है सी मार्ट में रखे गए विभन्न प्रकार के उत्पाद को अंदर घूमकर देखते और जो उत्पाद पसंद आता उसे खरीदते हैं मगर एसी बंद रहने से वे गर्मी की वजह से खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। यहां कार्यरत महिला कर्मियों की माने तो उनके द्वारा एसी बंद होने की सूचना अधिकारियों को दी जा चुकी है।
 


अन्य पोस्ट