दुर्ग
दुर्ग, 8 सितंबर । 35 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने डायरी में संलग्न दस्तावेजों के अवलोकन पर दो लोगों के खिलाफ पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ठगड़ाबांध जोगी नगर में महिला राधा यादव (35 वर्ष) पति शंकर यादव ने पूर्व में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही थी। मर्ग डायरी प्राप्त कर अवलोकन एवं गवाहों के कथन के बाद पुलिस ने पाया कि राधा यादव पर उसके पड़ोसी नेमिन यादव एवं उसकी मां परेनिया यादव ने अपने पति एवं दामाद के साथ गलत संबंध रखने का आरोप लगाते हुए प्रताडि़त किया था और उसके साथ कई बार लड़ाई झगड़ा किए थे। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने नेमिन यादव एवं उसकी सास परेनिया यादव निवासी ठगड़ा बांध योगी नगर के विरुद्ध धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।