दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 सितंबर। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के अन्तर्गत नगर निगम में प्रतिदिन अभियान चल रहा है। गुरुवार को पुलगांव मिनी माता चौक से अमले ने सडक़ फुटपाथ में समान फैलाकर अनाधिकृत रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्थल से हटाकर सडक़, फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अवैध रूप से सडक़के किनारे व फुटपाथ पर कब्जा कर पान ठेले फल ठेले,बांस बल्ली लगाकर होटल चलने वाले दुकान,कपड़े दुकान के बाहर समान कपड़े व अन्य सामग्रियों को फैलाकर दुकानें लगाई थी सडक़, फुटपाथ पर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानें सजाने से अनावश्यक भीड़ एकत्रित होती थी।
इससे सडक़ दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी और आम नागरिकों एव वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा होती थी। शहर भ्रमण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया।