दुर्ग
रकम वापस मांगने पर धमकी
07-Sep-2024 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 सितंबर। दो महिलाओं के बीच पैसे वापसी की बात को लेकर विवाद हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ धारा 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक ओम नगर वार्ड 58 उरला निवासी कमला नेताम ने शिकायत दर्ज कराई कि वह घरेलू काम करती है। उसके ही पड़ोस में रहने वाली नीतू कैलाश भोंडे पति कैलाश भोंडे रहती है। जिसको निजी जरूरत के लिए पीडि़ता ने अपनी पहचान से फाइनेंस करवा कर 70 हजार रुपए दिए थे। उक्त रकम को मांगने के लिए जब वह अपने पति रूप नारायण नेताम के साथ 31 अगस्त की रात को आरोपिया के घर के सामने गई तो नीतू कैलाश भोंडे ने पैसा देने से मना करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे