दुर्ग

बीएसएफ ने पौधारोपण के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
07-Sep-2024 8:22 PM
बीएसएफ ने पौधारोपण के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 सितंबर। शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़, भिलाई ने रिसाली सेक्टर मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवानो ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान 390 फलदार एवं छायादार पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सामरिक मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़, भिलाई ने कार्मिको को बताया कि नियमित पौधारोपण करके किस प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए। इस दौरान उन्होने बताया कि धरती पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण की वास्तविकता को बनाए रखना होगा। हम सभी को इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। पौधारोपण कार्यक्रम में महानिरीक्षक, सी.सु.बल. के अलावा लगभग 110 अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट