दुर्ग

सदस्यता महाअभियान चलाने कार्यशाला
07-Sep-2024 4:19 PM
सदस्यता महाअभियान चलाने कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता महाअभियान चलाने हेतु, कुम्हारी मंडल की वार्ड क्रमांक 15 सांसद कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महापुरुषों के तैल्य चित्रो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य निर्मला यादव, जिला किसान मोर्चा महामंत्री योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, सदस्यता अभियान मंडल संयोजक मिथिलेश यादव, वार्ड नंबर 15 पार्षद रागिनी निषाद उपस्थित रहे। 

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने की मुख्य वक्ता निर्मला यादव ने कहा की देश के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस भी भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आतुर है, वर्तमान समय में यह कार्यक्रम पूरी तरह से डिजिटल है एवं डाटा एक स्थान पर केंद्रित किया जा सकता है। श्री यादव ने हर कार्यकर्ता से अपील किया कि वे अपने-अपने बूथों में समाज के सभी वर्ग एवं सभी क्षेत्र के पार्टी के दिशा निर्देश अनुसार 200-200 सदस्यों को अवश्य जोड़े, पहला चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। मंडल अध्यक्ष राजू निषाद ने कहा कि आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता निश्चित रूप से पार्टी के निर्देशानुसार चलकर सभी 29 बूथों के लक्ष्य को तय समय से पहले कर देंगे, मंडल अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इन्हीं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत हम विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कुम्हारी मंडल की जीत हुई थी।

मंडल संयोजक सदस्यता अभियान के मिथिलेश यादव ने कहा कुम्हारी मंडल को 5800 नए सदस्य जोडऩे का लक्ष्य मिला है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं के सहभागीदारी से पूरा कर लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट