दुर्ग
महिला से मारपीट, अपराध दर्ज
06-Sep-2024 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 सितंबर। अपने एक परिचित के घर गई महिला के साथ उसी मोहल्ले के रहने वाले पति-पत्नी ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 296, 3(5), 115 (2) के तहत अपराध दर्ज किया है पुलिस ने बताया कि चंचला हरपाल जामुल अस्पताल के सामने कैलाश नगर दुर्ग निवासी है। 4 सितंबर की शाम को 6.30 बजे वह अजय दुबे के घर गई हुई थी। उसी समय मोहल्ले के आरोपी रोकी सोना एवं उसकी पत्नी गंगा सोना ने पुरानी रंजिश को लेकर अजय दुबे के घर के सामने ही प्रार्थिया के साथ गाली गलौज की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की, इससे पीडि़त को चोटे आई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे