दुर्ग

बाल मंदिर की शिक्षिकाओं का सम्मान
06-Sep-2024 6:36 PM
बाल मंदिर की शिक्षिकाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 सितंबर। कैम्प -2 वार्ड 36 भिलाई में बहुउद्देशीय स्वयं सेवी संस्था कर्तव्य संचालक अमर सोनकर द्वारा संचालित बाल मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर बाल मंदिर परिवार, पालकों और बच्चों के गरिमामयी उपस्थित में बाल मंदिर की शिक्षिका शोभा गुप्ता एवं पायल गुप्ता का बाल मंदिर के समक्ष मोदी उद्यान में फल एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर मोदी उद्यान में पौधारोपण भी किया गया।


अन्य पोस्ट