दुर्ग

ऋण पुस्तिका लेने महीनों से चक्कर
04-Sep-2024 3:57 PM
ऋण पुस्तिका लेने महीनों से चक्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 सितंबर।
जिले में पिछले कई महीने से ऋण पुस्तिका का टोटा चल रहा है ऋण पुस्तिका लेने अनेक लोग महिनों से चक्कर काट रहे हैं, फिर भी उन्हें ऋण पुस्तिका नहीं मिल पा रहा है जिले मांग 24 हजार 300 ऋण पुस्तिका की मांग है, मगर मांग पत्र भेजने के दो माह बाद मात्र 3 हजार ऋण पुस्तिका मिल पाया। इससे सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि लोगों को ऋण पुस्तिका के लिए कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
जानकारी के मुताबिक जिले के अकेले दुर्ग तहसील में 10000 हजार ऋण पुस्तिका की मांग है। मगर मांग के हिसाब से जो ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराए गए है, वह बहुत ही कम है। इसकी वजह से लोग परेशान हो रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वे विगत 8-9 महीने से ऋण पुस्तिका के लिए भटक रहे हैं। इसी प्रकार पाटन एवं भिलाई3 तहसील में 5 - 5 हजार ऋण पुस्तिका की मांग है वहीं धमधा 3000, अहिवारा 1000 एवं बोरी तहसील में 300 ऋण पुस्तिका की मांग है। 
जिले में प्रतिदिन पंजीयन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री के लिए सैकड़ा भर से अधिक दस्तावेज आते इसके अलावा बंटवारा के भी बहुत सारे प्रकरण आते है, जिन्हें भी ऋण पुस्तिका के लिए भटकना पड़ता है। लोगों का कहना है कि ऋण पुस्तिका की किल्लत के चलते कई बार लोग दलाल के चंगुल में फंस जाते है। इससे लोगों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। 
अधीक्षक भू अभिलेख आदित्य कुंजाम का कहना है कि संचानालय को जून माह में 24 हजार से अधिक ऋण पुस्तिका की मांग की गई थी इसके बाद पिछले माह 3000 ऋण पुस्तिका ही जिले को मिल पाया जो तहसीलों को भेज रहे है। उनका कहना है बार बार मांग को लेकर पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में राजनांदगांव एवं रायपुर स्थित दोनों शासकीय प्रिटिंग प्रेस से प्रिंट होकर ऋण पुस्तिका आता है। उन्होंने बताया कि संचनालय से मिले पत्र के अनुसार वर्ष 2017-18 में जिले को प्रदाय किए गए ऋण पुस्तिका प्रिटिंग का 3 लाख रुपए देना बाकी है। 

 


अन्य पोस्ट