दुर्ग

स्वाईन फ्लू से एक और मौत
03-Sep-2024 4:07 PM
स्वाईन फ्लू से एक और मौत

दुर्ग, 3 सितंबर। जिले में स्वाईन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई। यह मरीज चौहान ग्रीन वेली, भिलाई का बताया गया है। स्वाईन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे इलाज के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वाईन फ्लू के मरीजों के लिए चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज कचान्दूर में 30 बिस्तर एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग में 10 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। स्वाईन फ्लू की जांच चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में किया जा रहा है। इस तरह जिले में अब तक स्वाईन फ्लू से कुल 4 मौतें हो चुकी है। 

सोमवार को दुर्ग जिले में स्वाईन फ्लू के कोई भी नया मरीज नहीं मिला है।
जिले में स्वाईन फ्लू के संबंध में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, आईडीएसपी, संदीप ताम्रकार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम के मार्गदर्शन में वर्तमान में जिले में मौसमी बीमारियों उल्टी, दस्त, पीलिया, डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू आदि के धनात्मक प्रकरणों में वृद्धि देखते हुए समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है। दुर्ग जिले में भी मौसमी बीमारियों की बचाव, उपचार व रोकथाम हेतु समुदाय में लोगों द्वारा स्वाईन फ्लू संक्रमण से ऐहतियात बरतने जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है जिससे संक्रमण का फैलाव कम किया जा सके।
 


अन्य पोस्ट