दुर्ग

समस्याओं से रूबरू हुए विधायक गजेंद्र
03-Sep-2024 3:41 PM
समस्याओं से रूबरू हुए विधायक गजेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 सितंबर। जनता से मुलाकात करने मॉर्निंग विजिट में आज विधायक गजेंद्र यादव उरला पहुंचे, जहां वार्ड के नागरिकों ने सार्वजनिक सुलभ व सफाई की समस्या से अवगत कराये।

वार्ड के ही चंद्रप्रकाश साहू ने तालाब में जा रहे निस्तारी के गंदे पानी को रोकने नाली बनाने की मांग की। इस दौरान मौके पर उपस्थित निगम आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए।

वार्ड 57 व 58 में नागरिकों से मिलने विधायक गजेंद्र यादव आज उरला पहुंचे। पार्षद जमुना साहू ने वहां के नागरिकों के साथ विधायक यादव को अटल आवास का निरीक्षण कराते हुए बताया कि देखरेख व मेंटेनेस नहीं होने से सार्वजनिक सुलभ बदहाल होने लगा है। जिस पर विधायक ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को लापरवाही करने वाले सभी सुलभ संचालक को नोटिस जारी कर शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश दिए। सुलभ में पानी की उपलब्धता, टूटे फूटे खिडक़ी दरवाजा को ठीक कराने सहित सभी व्यवस्था दुरुस्त करने कहा।

इसके पश्चात नागरिकों के आग्रह पर विधायक गजेंद्र ओवरब्रिज किनारे बस्ती में पहुंचे जहां रहवासियों ने बताया कि बस्ती के निस्तारी का गंदा पानी तालाब में जा रहा है जिससे रोकने नाली बनाने की मांग की। मौके पर उपस्थित उपअभियंता ने बताया कि नाली बनाने इस्टीमेट बन चुका है। टेंडर के बाद जल्द ही नाली निर्माण शुरू हो जाएगा।

इस दौरान देवनारायण चंद्राकर, रविंद्रदास, कुलदीप, पीलिया साहू, पिंटू चंद्राकर, मन्नू साहू, कृष्णा निर्मलकर, सुनील, तपन मलिक, लितेश साहू, दौलत राम, किशोर अहिरवार, प्रकाश साहू, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी, उप अभियंता सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट