दुर्ग

साहू समाज का तीज मिलन खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रम
03-Sep-2024 2:35 PM
साहू समाज का तीज मिलन खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 3 सितंबर। नगर साहू समाज द्वारा महिला प्रकोष्ठ ने मां कर्मा भवन शीतला नगर उतई में तीज मिलन समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की पूजा-अर्चना कर शुरू की गई । तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें गेड़ी दौड़ कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस, सुजी धागा दौड़ तीजा स्पेशल सोलह सिंगार, छत्तीसगढिय़ा कलेवा, फुलेरा सजावट सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत, बारहमासी, सुआ नाच, गम्मत, नाच खेल हुआ। प्रतियोगिता में जो महिलाओं ने जीत हासिल किया उन्हें साहू समाज द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमशीला साहू पूर्व केबिनेट महिला एवं बाल विकास मंत्री छ.ग.शासन थे।

अध्यक्षता सुनीती साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नगर साहू समाज, तुलसी साहू अधिवक्ता, सलाहकार जिला भिलाई साहू संघ।विशेष अतिथि रागिनी साहू सलाहकार दुर्ग जिला साहू संघ, दिव्या कलिहारी वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग मंजू साहू जिला साहू संघ उपाध्यक्ष दुर्ग ,लक्ष्मी साहू सभापति जिन्ना पंचावत दुर्ग,तरुणा साहू इंस्पेटकर रेलवे पुलिस पंडवानी गायिका, वन्दना साहू(बिंदास बहुरानी) यूट्यूब कलाकार सुनीति साहू, शुकन्तला साहू, प्रभा साहू, विजय लक्ष्मी साहू, कुंती साहू,टिकेश्वरी साहू,सोनारिन बाई, समस्त महिला प्रकोष्ठ सहित नगर साहू समाज अध्यक्ष किशोर कुमार साहू उपाध्यक्ष खूबी राम साहू सचिव गिरीश साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,कुशल साहू, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साहू,समाज सरझक तुलु राम साहू,खुमान साहू, ऋषि साहू सुमंत साहू, राधिका हिरवानी, सुकवारो बाई, यज्ञ साहू,कृष्ना साहू, मोहित साहू, सुभाष साहू,पार्षद तोषण साहू,सुनीति साहू, शकुंतला साहू,रोहित साहू, ऋषि साहू, व समस्त समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट