दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 सितंबर। मालवीय नगर स्थित खालसा स्कूल में 4 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से तीज मिलन उत्सव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम करेंगी। महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू व नगम पार्षद सहित महिला कांग्रेस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, अनिला भेडिय़ा व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमेन अरुण वोरा मौजूद रहेंगे।
समारोह में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, भिलाई-3 चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, भिलाई महापौर नीरज पाल, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेन्द्र साहू, अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक क्षितिज चंद्राकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर व मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद शामिल होंगे।
आयोजन को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने कहा कि हरितालिका तीज राज्य की महिलाओं और बहनों का सबसे बड़ा त्यौहार है। महिलाओं के सम्मान व उत्साह को बढ़ाने के लिए हो तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उस आयोजन में तीज क्वीन, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रस्सा खींच प्रतियोगिता गोली चम्मच प्रतियोगिता सहित अन्य विविध कार्यक्रम होंगे। इस समारोह में दुर्ग शहर विधान सभा क्षेत्र की सभी महिलाओं व बहनों को आमंत्रित किया गया है।