दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 सितंबर। भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में ढौर में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है। साथ ही साथ स्कूल में इस बार वर्षा जल संचयन एवं जल बचत बचत प्रबंधन भी राउंड टेबल द्वारा किया गया है।
शाला का हस्तांतरण सभी क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों के बीच 25 अगस्त को किया गया। इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट चेतन देव सिंह भी मौजूद थे। मंच का संचालन भिलाई राउंड टेबल के वरिष्ट प्रतीक पितलिया द्वारा किया गया। इन कक्षाओं के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढऩे हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा। इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभाट, कोडिय़ा, समोदा, कोसा नगर, बापू नगर, भसीन तथा ननक_ी में स्कूली कक्षाओं का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओं का निर्माण कर रहा है।
अभी तक कुल 30 कक्षाओं का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है।