दुर्ग
सडक़ पर खड़ी वाहनों से वसूला अर्थदंड
01-Sep-2024 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 सितंबर। निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं यातायात पुलिस अधिकारी सतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर निगम अतिक्रमण अमले एवं यातायात पुलिस द्वारा सडक में बाधा उत्पन्न करने वाले बसों पर कार्रवाई कर जुर्माना की राशि वसूली की गई। साथ ही निगम ने 8 बस मालिकों पर जुर्माना की कार्रवाई की। शहर के मुख्य मार्ग मालवीय नगर चौक, राजेन्द्र पार्क, गंजपारा, उतई तिहारा, जेल रोड में सडक़ किनारे खडी बस मालिकों पर कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड वसूल किया गया। साथ ही बस मालिकों को समझाईश के साथ चेतावनी दी गई। कार्रवाही के दौरान अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, योगेश सूरे, यातायात पुलिस राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे