दुर्ग
नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी
01-Sep-2024 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 सितंबर। अंजोरा चौकी अंतर्गत नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376, 376 (2) (एन) पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 6 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा (37 वर्ष) लगभग 5 माह पूर्व नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ हैदराबाद लेकर भाग गया था। उसके बाद से ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। अंजोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा किशोरी को लेकर अपने गांव आया हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को पकडक़र चौकी लाये। किशोरी लगभग 7 माह की गर्भवती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे