दुर्ग
उतई, 31 अगस्त। महिला प्रकोष्ठ साहू समाज उतई द्वारा मां कर्मा सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 14 शीतला नगर उतई में रविवार को सुबह 10 बजे से तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट महिला बाल विकास मंत्री रामशिला साहू अध्यक्षता करेंगी। सुनीता साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नगर साहू समाज उतई व तुलसी साहू अधिवक्ता सलाहकार जिला भिलाई साहू संघ होंगे विशिष्ट अतिथि रागिनी साहू सलाहकार दुर्ग जिला साहू संघ,दिव्या कलिहारी वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,मंजू साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, लक्ष्मी साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग,श्रद्धारानी साहू संस्थापिका स्टिल बर्तन बैंक, तरुणा साहू पंडवानी गायिका, सरस्वती साहू पार्षद नगर पंचायत उतई,भावना साहू यूटयूब कलाकार, लक्ष्मी हिरवानी उपाध्यक्ष परिक्षेत्रिय साहू समाज पुरई होंगे।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया है, जिसमें गेड़ी दौड़, खुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, सूजी धगा दौड़, फुगड़ी,बिल्लस, तीज स्पेशल में सोलह सिंगार, छत्तीसगढ़ी कलेवा, फुलेरा सजावट संस्कृतिक कार्यक्रम में सुवा नाच, गम्मत नाच स्वागत गीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।