दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कचरा जीवीपी प्वांइट को हटाने की कार्रवाई की गई। वार्ड क्र. 14 सडक़ नम्बर 09 सेंट जेवियर स्कूल के सामने कचरा जीवीपी प्वांइट बना दिया गया था। जिसकी शिकायत मिल रही थी, आस-पास के लोग लाकर वहां कचरा डाल रहे थे। जिसे निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनकी टीम मौके पर स्थल निरीक्षण कर डपिंग प्वांइट को व्यवस्थित किया। स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है।
आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को शिकायत मिली थी कि जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र में सेंट जेवियर स्कूल के सामने कचरा डपिंग किया जा रहा है, जहां से आने जाने वालो को गंदगी एवं बदबू का सामना करना पड़ता था। छात्र पढ़ाई-लिखाई करते हैं शिकायत के आधार पर आयुक्त ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये। संबंधित स्थल का निरीक्षण कर वहां को व्यवस्थित करवा, नगर को स्वच्छ सुंदर व्यवस्थित बनाना है।
निर्देश उपरांत स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर पहुंच कर सफाई किया चूने की मार्किंग की गई। स्थानीय लोगों को समझाइस दी गई दोबारा यहां पर कोई कचरा नहीं फेंकेगा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
महापौर नीरज पाल ने कहा कि ऐसी जगह का पर सौंदर्यीकरण कर दिया जाएगा। इसमें स्थानीय निवासियों की सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। हम सब का उद्देश्य है हमारा नगर निगम स्वच्छ सुंदर व्यवस्थित हो, जो सबके सहयोग से ही संभव होगा।