दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अगस्त। दुर्ग क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे पर निगम टीम निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने गुरुवार की शाम को नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 15. धमधा नाका रोड, सिकोला में कब्जाधारी चमन वर्मा, पिता प्रकाश वर्मा द्वारा सडक़ क्षेत्र में गुमटी लगाकर व्यवसाय करते हुए अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था,जिससे सडक़ क्षेत्र एवं आवाजाही बाधित हो रही है। अनावेदक द्वारा काबिज भूमि के आबंटन के संबंध में न्यायालय तहसीलदार के आदेश भूमि आबंटन की मांग को खारिज किया जा चुका है। जिसको आज नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन निरीक्षण विनोद मांझी,भवन,निरीक्षक करण यादव के नेतृत्व में निगम अतिक्रमण अमला एवं मोहन नगर पुलिस बल की मौजूदगी में सडक़ क्षेत्र में गुमटी लगाकर आवाजाही बाधित को कब्जा को हटाकर कब्जा मुक्त किया।