दुर्ग

स्वच्छता मापदण्डों के विपरित काम, कारोबारियों पर चालान
29-Aug-2024 3:01 PM
स्वच्छता मापदण्डों के विपरित काम, कारोबारियों पर चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 29 अगस्त। 
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र के दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें जोन क्षेत्र के 16 दुकानों पर खादय पदार्थ, स्ट्रीट फूड, गुमस्ता लाईसेंस एवं सिंगल युज प्लास्टिक की जॉच की गई। दुकानदारों के पास जॉच के दौरान सिंगल युज प्लास्टिक मिलने पर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।

इन प्रमुख बाजारों मेें कार्रवाई की गई जवाहर मार्केट, सकुर्लर मार्केट, फल मार्केट, सब्जी मार्केट, मटन मछली मार्केट, लिंक रोड पर सिंगलयुज प्लासिटक एवं चालानी कार्रवाई करते हुए 600 रूपये जुर्माना लगाया गया। गंदगी फैलाने वालो पर 20700 जुर्माना लगाया गया। खाद पदार्थ गुणवत्ता की जॉच 6 दुकानो से 750 रूपये का अर्थदण्ड। वायु प्रदुषण फैलाने वाले घरेलू उद्योगों पर 1000 रूपये अर्थदण्ड कुल 23050 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। कुल 117 व्यापारियों पर कार्रवाई की गई।
 


अन्य पोस्ट