दुर्ग

वायु गुणवत्ता सुधारने नए तकनीक से लगाए जा रहे पौधे
28-Aug-2024 3:34 PM
वायु गुणवत्ता सुधारने नए तकनीक से लगाए जा रहे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 28 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वायु गुणवत्ता में सुधार हो सब के लिए स्वास्थ्य वर्घक वातावरण मिले, बेहतर पर्यावरण से ही संभव है। इसी के अंतर्गत नगर निगम भिलाई एक इंड्रस्ट्रियल क्षेत्र है। उसे हरा भरा रखने के लिए विशेष तकनीकी से वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है।

 आवास एवं पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार शहर के क्षेत्रो में बेहतर वायु गुणवत्ता होनी चाहिए। जो अधिकतम वृक्ष लगाने से ही संभव है। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में डस्ट बिन रखे जायेगें। ताकि औद्योगिक अवशिष्ट इधर-उधर नालियो में न फेका जाये। औद्योगिक क्षेत्र में रोड डस्ट को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार वाटर स्प्रे की व्यवस्था भी की जायेगी। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए उद्योगों का सहयोग लेने तथा लिगेसी अवशिष्ट एवं सीएनडी अवशिष्ट प्रबंधन में और सुधार की आवश्यकता की भी पूर्ति की जावेगी।

 वायु गुणवत्ता सुधार के लिए पर्यावरणीय जन जागृति की जायेगी, जिसमें वाल पेंटिंग एवं वार्डों में वरिष्ठ नागरिकों का भी सहयोग लिया जायेगा। प्रत्येक वार्ड में 5 से 10 वरिष्ठ नागरिकों का समूह बनाकर पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई एवं अवशिष्ट प्रबंधन में जागरूकता का कार्यक्रम भी चलाया जायेगा।

 वायु गुणवत्ता सुधार के लिए चेंम्बर ऑफ कामर्स, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं तकनीकी विश्व विद्यालय के छात्रो व प्रोफेसरों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।

 नगर निगम भिलाई द्वारा 7000 से अधिक पौधों को लगाया गया। इस बार पौधों का साइज 5 फिट से उपर है। उसे विशेष प्रकार के हवा युक्त प्लास्टिक पाईप में डालकर लगाया जा रहा है। जिसे सामान्यत: जानवर न खा पाये। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार लगाये गये पौधोंं का उद्यान अधिकारी लगातार मॉनिटरिंक कर रहे है। पौधो में खाद पानी का छिडक़ाव भी किया जा रहा है। इसके लिए पुरी कार्य योजना बनाई गई है।

 अभी तक प्रमुख रूप से जीई रोड के दोनों तरफ, वाहन शाखा के अंदर, बुद्व मैदान कोसा नगर, राधिका नगर मुख्य मार्ग, स्पोर्टस काम्पलेक्स जवाहर नगर, खुर्सीपार शासकीय स्कूलों में, चंद्रा मोर्या डिवाइडर, सेक्टर 05 के उद्यानों एवं निगम क्षेत्र के तालाबों में लगाया गया है। शेष अन्य चिन्हित क्षेत्र में लगाया जाएगा। पर्यावरणविद्वों के अनुसार वायु गुणवत्ता के सुधार के लिए हरे-भरे वृक्षो का होना आवश्यक है।


अन्य पोस्ट