दुर्ग

अंग्रेजी शराब बेचते आरोपी पकड़ाया
28-Aug-2024 3:18 PM
अंग्रेजी शराब बेचते आरोपी पकड़ाया

दुर्ग, 28 अगस्त। पुलगांव पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की बेचते हुए आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदखुरी नाला के पास जनक लाल बंदे गोवा व्हिस्की शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंटी करते हुए आरोपी को पकड़ा आरोपी के पास से एक पि_ू बैग में 36 पौव्वा अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की को जब्त किया है, जिसकी कीमत 4680 रुपए है तथा बिक्री की रकम 230 रुपए को भी जब्त किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट