दुर्ग

मशक्कत से पकड़ में आते हैं सडक़ पर बैठे मवेशी
27-Aug-2024 4:20 PM
मशक्कत से पकड़ में आते हैं सडक़ पर बैठे मवेशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 अगस्त।
निगम भिलाई क्षेत्र में जानवरों को पकडऩे का काम निरंतर जारी है। सडक़ पर बैठने वाले, घूमने वाले, जानवरों को पकडऩे के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। काउ कैचर की तीन गाडिय़ां चल रही है। जो शिकायत के अनुसार विभिन्न वार्डों में जाकर जानवरों को पकड़ रही हैं।  

शासन एवं जिला प्रशासन के आदेशानुसार सडक़ों को रोका छेका अभियान के अंतर्गत सडक़ों को जानवरों से मुक्त करना है। जिसके अंतर्गत जानवरों को हटाने का काम निरंतर चल रहा है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने इसके लिए अलग से विभाग बना दिया है। उसके नोडल अधिकारी अभियंता अनिल सिंह को बनाया गया है। पूरे टीम का गठन किया गया है। जिसका काम सडक़ के जानवरों को पकडऩा उन्हें ले जाकर शहरी गौठान में रखना। इसके लिए प्लेसमेंट के माध्यम से कर्मचारियों को कर्मचारियों की भर्ती की गई है। जो धीरे-धीरे जानवर पकडऩा सीख गए हैं। जानवर भी अब इतने चालक हो गए हैं गाड़ी देखते ही भाग जाते हैं। जल्दी पकड़ में नहीं आते, यह भी ध्यान देना होता है की किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो जाए। आने जाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। नगर निगम भिलाई के कर्मचारी बहुत विषम परिस्थितियों में जानवरों को पकड़ रहे हैं। 

पशु मालिक दूध निकाल कर जानवरों को छोड़ देते हैं। कुछ बड़े-बड़े साड ,बछड़े इतनी मजबूत होते हैं मजदूरों को ही खींचकर लेकर भाग जाते हैं,  मजदूरों को घायल कर देते हैं। फिर भी जानवर पकडऩे का काम लगातार जारी है। जोन 2 वैशाली नगर के अंतर्गत शांति नगर गौरव पथ से आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की गई।  

सेंट्रल एवेन्यू, पावर हाउस चौक, जी रोड, खुर्सीपार, कैंप 1, जवाहर मार्केट ,गोल मार्केट ,सब्जी मंडी इत्यादि जगह से जानवरों को पडक़र गौठान में ले जाया गया। 14 गाय , 3 भैंस कोसानगर शहरी गौठान में, 12 सांड  और 9 बछवा  को डी मार्ट शहरी गौठान में छोड़ा गया। इस कार्य में जोन के राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे पी तिवारी, बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, अंजनी सिंह, कन्हैया यादव, बलवंत विष्णु इत्यादि कर्मचारी अपने दल के साथ संलग्न रहे।


अन्य पोस्ट