दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अगस्त। रबी वर्ष 2023-24 में बेमौसम बारिश की वजह से प्रदेश भर में हजारों हेक्टेयर की उद्यानिकी फसल चौपट हो गई थी मगर किसानों को बीमा दावा राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है इसे लेकर कर ‘छत्तीसगढ़’ में प्रमुखता से प्रकाशित किए के उपरांत अब जाकर पांच माह की इंतजार के बाद जिले के 615 कृषकों को रबी फसल बीमा की राशि जारी की है। इन किसानों 35 लाख 44 हजार 397 रुपए बीमा दावा राशि का भुगतान किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार रबी सीजन टमाटर, बैगन, केला, पपीता सहित विभिन्न प्रकार की फसलें मार्च माह में हुई जबरदस्त ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई थी जिले उद्यानिकी फसल लेने वाले 655 किसानों ने फसल बीमा कराया था जिन्हें फसल बीमा कराए जाने के बावजूद बीमा दावा राशि मिलने से वे परेशान थे। किसान संगठनों द्वारा भी कई बार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। नवभारत की खबर के बाद आटोमेटिक वेदर मशीन मे दिक्कत का हवाला देते हुए तत्काल डेटा एंट्री किया, तब जाकर किसानों को फसल बीमा दावा की राशि जारी की गई। जारी बीमा दावा राशि के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ था। जिले के 520 टमाटर उत्पादक किसानों को ओलावृष्टि से फसल चौपट होने पर कुल 34 लाख 29 हजार 551 रुपए बीमा दावा राशि जारी की गई है। इसी तरह 72 किसानों को भटा की फसल नुकसान होने पर 80988, फूलगोभी उत्पादक 18 किसानों को 17211 रुपए जारी की गई है।
वहीं पत्तागोभी एवं प्याज की फसल लेने वाले 5 किसानों को भी बीमा दावा राशि जारी हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसमें कुछ बीमा दावा राशि से लाभान्वित प्रभावित किसानों की संख्या में वृद्धि संभावित है। इसी प्रकार विगत खरीफ फसल का भी उद्यानिकी कृषकों को बीमा दावा राशि नहीं मिली थी। उन्हें भी अब तक 82 लाख 27 हजार 744 रुपए की बीमा दावा राशि जारी हो चुकी है। इससे कुल 758 उद्यानिकी कृषक लाभान्वित हुए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा टमाटर उत्पादक किसानों को सर्वाधिक 75 लाख 56 हजार 894 रूपए जारी की गई है।