दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 अगस्त। जिले के प्रतिष्ठित एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली को एनएबीएच द्वारा मान्यता प्रदान की गई हैं। यह अस्पताल दुर्ग जिले का सबसे बड़ा 180 बिस्तरों का सुपर स्पेशलिटी एवं सर्वसुविधा युक्त अस्पताल है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं ईएसआईसी योजना व भारतीय रेल्वे एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारीओं व विभिन्न हेल्थ इन्श्योरेन्स कम्पनी के हितग्राही मरीजों का कैशलेस इलाज किया जाता है। अस्पताल में आईसीयू एवं एनआईसीयू व अन्य सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। एनएबीएच द्वारा एनेस्थीसिया कार्डीओलाजी जनरल मेडीसीन जनरल सर्जरी आर्थो पिडियाट्रीक आप्स एण्ड गायनीक आण्थलमिक बर्न एण्ड प्लास्टीक न्युरो सर्जरी न्यूरोलॉजी डेन्टल यूरोलॉजी व अन्य विभाग हेतु एनएबीएच की मान्यता प्रदान की गई है।
एसआर हॉस्पिटल के मेडीकल सुप्रिटेन्डेन्ट डॉ.एस पी केसरवानी ने बताया कि अस्पताल प्रबन्धन द्वारा एनएबीएच के सभी नियमों व निर्देशों का पालन किया जाता है, जिससे हमारे अस्पताल को एनएबीएच की मान्यता प्राप्त हुई है।
एस आर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ एसआर परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है।