दुर्ग

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष
26-Aug-2024 3:58 PM
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी से  एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में रोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अगस्त। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। इससे लेकर पूरे प्रदेश भर के कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई  में भारी आक्रोश पनप रहा है। विधायक देवेंद्र यादव को जल्द रिहा करने की मांग को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंच गए है इस दौरान दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

धरना स्थल पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी किए इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार अपने नाकामी को छिपाने की कोशिश में हमारे विधायक को दोषी बता रही है। लेकिन एक सबूत भी पेश नहीं कर पा रही है।

सोनू साहू ने बताया कि पहले विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस दिए पूछताछ करने के नाम पर उन्हें गिरफ्तार करके ले गए उन्हे पुलिस घर में जाकर गिरफ्तार कर रही है रातों रात जेल डाल दिए। यह द्वेषपूर्ण राजनीति है। यदि एक भी सबूत सरकार के पास हो तो वह सार्वजनिक करें। अगर सरकार जो हमारे कांग्रेस के जनप्रिय नेता देवेंद्र यादव को जल्द से जल्द रिहा नहीं करते हैं तो भविष्य में एनएसयूआई के द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान जिला एनएसयूआई रवि साहू जिला महासचिव बॉबीगिल तुषार कुमार राज देवांगन अमन दुबे जय सेन राहुल यादव जलालुद्दीन जतिन ठाकुर आदि, आर्य युवा कांग्रेस से गोल्डी कोसरे सहित एनएसयूआई के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट