दुर्ग

विधायक गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
26-Aug-2024 3:48 PM
विधायक गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अगस्त। कातुलबोर्ड स्थित हमर क्लिनिक में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए टाइल्स लगाया जाएगा, जिसका विधायक गजेंद्र यादव ने स्थानीय रहवासियों के साथ भूमिपूजन किए।

भूमिपूजन पश्चात उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर दवाईयों की उपलब्धता व इलाज हेतु संसाधन की जानकारी ली। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने मूलभूत समस्याओं से अवगत कराये।

मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेंद्र यादव कातुलबोर्ड पहुंचे और हमर क्लिनिक परिसर में टाइल्स लगाने भूमिपूजन कर क्लिनिक में व्यवस्थाओं का जायजा लिए। उन्होंने स्वयं बीपी शुगर की जांच भी कराये। इसी परिसर में संचालित आंगनबाड़ी में भवन के मरम्मत कराने मांग की, जिसके विभागीय अधिकारी को मौका मुआयना करने कार्य करने निर्देश दिए। कातुलबोर्ड की जनता से मिलने पहुंचे विधायक गजेंद्र यादव को वार्ड 60 के स्थानीय रहवासियों ने बाजार क्षेत्र में व्यवस्थित पार्किंग की मांग की। इस दौरान पास में ही स्थित प्राथमिक स्कूल के शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी। जिन्होंने स्कूल का निरिक्षण कराकर छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग वाशरूम की मांग की।

स्कूल में वाशरूम नहीं होने से छात्राओं को परेशानी हो रही है। स्कूल के कुछ कक्ष का संधारण कराने की मांग भी उन्होंने विधायक श्री यादव से किये। इस दौरान पार्षद जयश्री जोशी, कांशीराम कोसरे, अरुण सिंह, अल्का बाघमार, श्वेता ताम्रकार सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट