दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अगस्त। वायु, ध्वनि, जल प्रदूषण पर रोकथाम व स्थानीय बेरोजगारों को स्थायी नौकरी के बाद ही नई यूनिट की हो स्थापना हो जनसुनवाई के दौरान रसमड़ा के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि औद्योगिक ग्राम रसमड़ा में रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड में नए पावर प्लांट, 350 टीपीटी किलन एवं रोलिंग मिल की स्थापना पर रोक लगाई जाए। सौंपे गए ज्ञापन में पूर्व सरपंच रामखिलावन यादव, गेंदलाल, संतोष निषाद, निखिल, मनोज आदि ने बताया है कि रायपुर पांवर एण्ड स्टील लि. में पहले से ही 100-100 टन का 3 किलन संचालित है, साथ में पावर प्लांट, रोलिंगमिल, फेरो, एस.एम.एस. पायलट एवं बाईड्रम (डब्लु.डी.) यूनिट चल रहा है। यहां लगभग 1500 सौ की संख्या में स्थाई अस्थाई श्रमिक कार्यरत है लेकिन गांव के लोग रोजगार से वंचित है। उनका कहना है कि पहले यहां के शिक्षित प्रशिक्षित एवं अन्य बेरोजगारों को उचित अनुपात में स्थाई नौकरी दी जाए एवं अनियंत्रित हो रहे वायु, ध्वनि एवं जल प्रदूषण की रोकथाम की जाए। इसके बाद ही नई यूनिट स्थापना की मंजूरी के बारे में विचार किया जाए।
इस संस्थान से बिलकुल ही लगा रोड के उस पार सिंचाई निस्तारी तालाब, नवातरिया (बांध) है, आम बाजार, बाजार पारा, प्राथमिक कन्या पाठशाला, रेंदापारा, निर्मलपारा, स्टेशनपारा, रेल्वे स्टेशन, आंगनबाडियां, बावली तालाब, झांपी डोगरी मंदिर ,धुमा तालाब एवं इसी से बिल्कुल लगा हुआ रेल्वे कांसिंग कर सिंचाई निस्तारी का बड़ा बांधा तालाब, पैठु तालाब तथा रसमड़ा, गनियारी एवं नांदगांव जिले के ग्राम जोरातराई एवं मनगटा आदि ग्रामों की कृषि भूमि जल एवं वायु प्रदूषण से प्रभावित हो रहे है। जिसकी रोकथाम की जाय साथ ही स्थानीय रसमड़ा के बेरोजगारों को स्थाई रोजगार दिलाई जाए। इस संबंध में पूर्व में 3 जुलाई एवं 22 अगस्त को कलेक्टर के समक्ष मांग ग्रामीणों द्वारा दिया जा चुका है। इसमें अभी तक उचित कार्रवाई नही की गई है जिससे ग्रामीणों में भारी आकोश व्याप्त है।