दुर्ग

पत्रकार तांडी बने उडिय़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष
26-Aug-2024 2:57 PM
पत्रकार तांडी बने उडिय़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 अगस्त। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज की बैठक शुक्रवार को सुपेला में संपन्न हुई, जिसमें समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान समाज में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पत्रकार जेएम तांडी को समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनाने समाजिक लोगों ने निर्णय लिया। समाज के सभी लोगों ने एक होकर जेएम तांडी को समाज का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया। बैठक में राजेन्द्र नाग, अर्जुन कुमार, दीनबंधु तांडी, तरुण निहाल, दया निधि विभार, रतन तांडी, आशीष नंदा ,अर्जुन विभार, शंकर निहाल, संजय सोनवानी, धर्मेन्द्र सिक्का, लखपति सोना मौजूद थे।


अन्य पोस्ट