दुर्ग

जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
26-Aug-2024 2:55 PM
जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 26 अगस्त। समरस सियान संघ उतई के सदस्यों का जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत उतई वार्ड क्रमांक 2 के सामुदायिक भवन में रविवार को शाम 4 बजे से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर की गरिमामय उपस्थिति रही। वरिष्ठ नागरिक संघ पद्मनाभपुर दुर्ग के पदाधिकारीगण लालचंद जैन एवं डॉ. मंडरिक आमंत्रित अतिथिगण थे। कार्यक्रम में फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत एवं वार्ड के पार्षदगणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिन सदस्यों का जन्मोत्सव था उन्हें विधायक द्वारा श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। समरस सियान संघ उतई के अध्यक्ष तुलाराम साहू ने सियान संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए कि उनके सहयोग से हमें बैठने एवं अपनी गतिविधियों के संचालन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त भवन प्राप्त हुई है।

विधायक ललित चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में सियानों से आशीर्वाद मांगा एवं सियानों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने सियानों को आश्वस्त किया यदि इस भवन पर नगर पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार आपत्ति की जाती है तो सियानों को दूसरी जगह भवन बनाकर दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा वृक्षारोपण किया गया।


अन्य पोस्ट