दुर्ग

ताला तोडक़र लाखों की चोरी
25-Aug-2024 3:39 PM
ताला तोडक़र लाखों  की चोरी

दुर्ग, 25 अगस्त। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत अमेजन कंपनी के स्टोर का बीती रात अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़ा और वहां पर रखे लगभग 1.80 लाख की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक अमेजन स्टोर के श्रेष्ठम वेंचर में बीती रात अज्ञात आरोपी ने ताला तोडक़र प्रवेश किया और वहां पर रखे रूपयों की चोरी कर ली। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी से संपर्क किया गया परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


अन्य पोस्ट