दुर्ग
भिलाई नगर, 24 अगस्त। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले संगठन व सत्येंद्र सिंह के आह्वान पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के विशेष सहयोग से मसाल एवं कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा सुपेला में पहले डॉक्टर से रेप-हत्या में मृतिका की आत्मिक कल्याणता के लिए अरदास की गई एवं उस उपरांत सुपेला चौक में मसाल एवं कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि दी गई।
इस श्रद्धांजलि मार्च में सिख समाज के भिलाई के सभी वर्ग के लोग उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल द्वारा ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताई ऐसे दरिंदों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही छत्तीसगढ़ मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश सचिव गुरुनाम सिंह ने कहा समाज में आज भी ऐसे दुखद कृत्य हो रहे हैं, मगर बच्चियां समाज की लाज शर्म से बचने के लिए मुंह नहीं खोलती अब समय आ गया है ऐसे लोगों को समाज के सामने लाने का और समाज से बाहर कर सजा दिलाने का सिख समाज सदा देश मानवता की रक्षा के लिए जाना जाता है। आज हर समाज को आगे आना होगा सिख समाज के वरिष्ठ जनों में पलविंदर सिंह रंधावा, जसवीर सिंह सैनी,गुरमीत सिंह गांधी,बलदेव सिंह, कुलवंत सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, एवं कुलवंत कौर व भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश स्तर कार्यकर्ता होमेंद्र साहू, हनुमंत साहू स्वप्निल श्रीवास्तव, अभिजीत श्रीवास्तव आशीष दिलिवर एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।