दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 अगस्त। भिलाई-दुर्ग में कार से घूम-घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों से 6 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना तक पुलिस पहुंचने के प्रयास में जुटी है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग एसपी पूरे जिले में एक युद्ध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता,
मनेन्द्रगढ़, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित कर युक्तियुक्तकरण, ऑनलाइन अवकाश नियम में संशोधन करने व शिक्षक एलबी संवर्ग के मुख्य मांगों को लेकर पत्र प्रेषित किया है।
पत्र में युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक के पदों पर पहले पदोन्नति किए जाने को कहा गया है। इसके अलावे 2008 के सेटअप में पूर्व माध्यमिक शाला में जिसमें न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधानपाठक एवं 4 शिक्षक पदस्थ करने का नियम बनाया गया था। इसी के आधार पर भर्ती व पदोन्नति विभाग द्वारा की गई है। एक पद घटाने से एक शिक्षक स्वयमेव अतिशेष हो जाएंगे, यह नियम व्यवहारिक नहीं है। एक प्रधानपाठक एवं 4 शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किए जाने की मांग की गई है। प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में न्यूनतम शिक्षक संख्या घटाया गया है, इससे इन शालाओं के शिक्षण स्तर में गिरावट आएगी। ऑनलाइन अवकाश के विषय में पत्र में कहा गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एजुपोर्टल में ऑनलाइन अवकाश के संबंध में नियम बनाया गया है, वह विसंगतिपूर्ण है जिसमें सुधार किए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण, पुरानी पेंशन निर्धारित किए जाने एवं कुल 20 वर्ष की पूर्ण सेवा में पुरानी पेंशन प्रदान किए जाने की मांग की गई है।
नशे के विरुद्ध अभियान चलाए हुए हैं। इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
कल जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 2 लोग हेरोइन (चिटटा) लेकर सिल्वर रंग की डस्टर कार से घूम रहे हैं। आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल और क्राइम की टीम ने आरोपियों को पकडऩे के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी कार से खुर्सीपार शंकर नगर से जामुल की ओर आ रहे थे। पुलिस टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार सीजी 10 एनसी 9998 को रोक लिया, कार के अंदर दो लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार और दीपक गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 हजार रुपए कीमत की 6 ग्राम हेरोइन, तौलकर देने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू और एक चाकू मिला। पुलिस ने गाड़ी सहित सभी चीजों को जब्त कर दोनों आरोपियों को जामुल थाना लाया।
जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। वह लोग इसे किसी ट्रक ड्राइवर से लिए थे, जिस तरह से इनके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हेरोइन मिला है, उससे साफ है कि वो लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस जल्द उनको रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।