दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अगस्त। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित, हरे कृष्ण मूवमेंट, अक्षय पात्र सेक्टर 6 भिलाई द्वारा हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन 18 अगस्त से 25 अगस्त तक किया गया है।
22 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें लाइट डांस, सेमी क्लासिकल डांस, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, एवं पाक-कला शामिल थे। डीपीएस दुर्ग, डीपीएस मरुदा, श्री शंकरा विद्यालय, मैत्री विद्या निकेतन , कृष्णा पब्लिक स्कूल, नालंदा स्कूल, एमजीएम आदि स्कूलों के लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र सब प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नृत्य एवं संगीत के प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा पूरे मंदिर प्रांगण को कृष्णमयी बना दिया जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। कल की प्रतियोगिताओं में कविता पाठ, क्लासिकल डांस, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक एवं निबंध लेखन शामिल हैं।
29 से उदयाचल में
7 दिनी एक्यूप्रेशर शिविर
राजनांदगांव, 23 अगस्त। समाजसेवी संस्था उदयाचल महिला मंडल द्वारा राजनांदगांव में 7 दिवसीय एक्युप्रेशर शिविर जोधपुर के प्रसिद्ध एक्युप्रेशर विशेषज्ञों द्वारा राजनांदगांव के उदयाचल परिसर में 29 अगस्त से 4 सितम्बर तक 7 दिवसीय एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जोडों का दर्द, सिर दर्द, हार्ट, बीपी, लकवा, बवासीर आदि समस्त प्रकार का इलाज बिना दवाई के एक्यूप्रेशर द्वारा किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन उदयाचल रूम नं. 10 नेत्र चिकित्सालय में किया जा रहा है। उक्त जानकारी उदयाचल प्रचार प्रसार प्रभारी ने दी है।