दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर ईडी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस घेराव कार्यक्रम प्रमुख कारण ये है की हीन्डेनबर्ग रिपोर्ट में महाघोटाले का खुलासा किया गया और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय का घेराव था।
यह विरोध प्रदर्शन पुजारी पार्क, टिकरापारा, रायपुर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा,पूर्व मंत्री प्रेम सिंह टेकाम, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा,पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,कांग्रेस संगठन प्रभारी मलकीत सिंह गेंदु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवागन , प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, रायपुर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरिश दुबे,सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया जिसमें वरिष्ठ नेता, शामिल हुए।