दुर्ग

7 चेक बाउंस, 3 दिन के अंदर राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज
23-Aug-2024 2:44 PM
7 चेक बाउंस, 3 दिन के अंदर राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अगस्त।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत 7 संपत्तिकर दाताओं द्वारा संपत्तिकर की राशि चेक द्वारा जमा किया गया जो बाउंस हो गया है। खाते में पैसा नहीं है उन्होंने चक दे दिया है। कार्यालय अवधि में 3 दिन के अंदर पैसा जमा करें नहीं तो उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संपत्तिकर की राशि जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। संपत्तिकरदाता नगद एवं ऑनलाइन के माध्यम से जमा करके रसीद प्रस्तुत करें। 

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा है कि निगम क्षेत्र में संपत्तिकरदाता जो संपत्तिकर की राशि जमा नहीं किये है। जल्द से जल्द अपनी संपत्तिकर की राशि निगम कोष में जमा करने की अपील की है। 07 संपत्तिकर दाताओं द्वारा संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की गई है। उनका नाम इस प्रकार है विजय प्रकाश सेंट्रल एवन्यू स्मृति नगर भिलाई से 5 लाख, सुमित्रा देवी स्मृति नगर जुनवानी से 34,063, मनजीत सिंह बग्गा कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला भिलाई से 3,45,534, श्रीश्याम चरण पाण्डेय जुनवानी रोड पुष्पक नगर से 3,25,745, गुरूदास सिंह शांति नगर भिलाई से 7,538, अनिल कुमार गुप्ता श्रमिक नगर छावनी से 1,20,864 एवं गोपाल लाल घलोत कोहका भिलाई से 2,53,532 रूपये जमा कराया जाना है। 
 


अन्य पोस्ट