दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अगस्त। शहर विधायक गजेंद्र यादव जनता से मुलाकात करने डिपरापारा पहुंचे और उनकी समस्याएं जानीं।
पैर से दिव्यांग रेखा यादव ने विधायक से नए ट्राईसिकल की मांग की। वार्ड 39 के कक्षा 11 वीं में पढऩे वाले विद्यार्थी सूर्या डोंगरे, बरखा सोनी एवं भुनेश्वर साहू ने विधायक गजेंद्र यादव को देख उनसे मिलने पहुंचे और अच्छा सा खेल मैदान की मांग की। विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि डिपरापारा की जनता से जय जोहार करने वार्ड पहुंचा।
इस दौरान स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से मुलाकात कर उनसे पढ़ाई लिखाई की जानकारी ली। अपने मोहल्ले में विधायक को देखकर वहां की जनता विधायक से अपनी बात कहने आये। उन्होंने अपने साथ विधायक यादव को मोहल्ले का भ्रमण कराकर सामुदायिक भवन की जरूरत बतायी। वार्ड की महिलाओं ने बिजली पानी और सफाई की स्थिति विधायक को अवगत कराया। विधायक गजेंद्र यादव ने इसके निराकरण करने का आश्वासन दिया।