दुर्ग

डॉक्टर से रेप-हत्या: कड़ी सजा दिलाने विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका
22-Aug-2024 4:04 PM
डॉक्टर से रेप-हत्या: कड़ी सजा दिलाने विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 अगस्त। पश्चिम बंगाल में चिकित्सा छात्रा के साथ रेप और हत्या से पूरा देश आहत है हर जगह विरोध प्रदर्शन और बलात्कारी हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरा देश एकजुट होकर सरकार से गुहार लगा रहा है।

इसी कड़ी में आरआरएस की सहयोगी संगठन प्रदेश अध्यक्ष के आदेश के अनुसार दुर्ग जिला मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं मदरसा के जिला अध्यक्ष खालिक रिजवी द्वारा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच छात मदरसा के सदस्यों के साथ इंदिरा मार्केट में शाम 5 बजे बलात्कारी और हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष खालिक रिजवी  ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाना चाहिए और जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि एक ऐसा संदेश जाए जिससे इस तरह के घृणित कार्य करने वालों को सबक मिले।

नारी के सम्मान के लिए जाना जाने वाला भारत देश जहां नारी को देवी का रूप माना जाता है, ऐसे में इस तरह के घृणित कार्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को सबक मिले जो इस तरह के घृणित कार्य करने की सोचते हैं।  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने आक्रोश के साथ सरकार से गुहार की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और चिकित्सा छात्रा  को इंसाफ मिले।


अन्य पोस्ट