दुर्ग

कार की टक्कर, युवक की मौत
22-Aug-2024 2:39 PM
कार की टक्कर, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 अगस्त। पैदल रोड पार कर रहे युवक को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अंजोरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 8.30 बजे रसमड़ा शीतला पारा निवासी प्रमोद शाह (35) पैदल ही रोड पार कर रहा था।

इसी दौरान कार क्रमांक सीजी 04 एमवी 2156 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रमोद शाह को टक्कर मार दी। इससे प्रमोद को गंभीर चोटे आई। कार चालक ने ही घायल को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद प्रमोद शाह की मौत होने पर कार चालक ने स्वयं स्मृति नगर चौकी पहुंचकर अपनी गाड़ी को खड़ी कर दिया। ध्रुव ने बताया कि मृतक छोटी सी कैंटीन चलाता था और उसके परिवार में पत्नी एवं दो बच्चे हैं। अंजोरा चौकी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


अन्य पोस्ट